फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mutual Fund Investment: म्यूचुअल फंड में करने जा रहे हैं निवेश, तो जरूर जान लें ये बातें

Mon, 03 Feb 2025 04:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
1 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock
अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसे किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। देश में कई लोग ऐसे हैं, जो सरकार की छोटी बचत योजनाओं या एफडी स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। हालांकि, निवेश के इन क्षेत्रों से ज्यादा रिटर्न नहीं मिल पाता है। ये स्कीमें सीमित रिटर्न देती हैं। ऐसे में कई लोग एक अच्छा रिटर्न प्राप्त करने के लिए म्यूचुअल फंड जैसी स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं।

निवेश के इस क्षेत्र ने भले ही पिछले कुछ सालों में अच्छा रिटर्न दिया हो लेकिन ये बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock

निवेश के उद्देश्य को समझें 

निवेश करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं या लॉन्ग टर्म के लिए। आपका लक्ष्य किया है, आप रिटायरमेंट के लिए पैसे जुटाना चाहते हैं, बच्चों की शिक्षा या घर खरीदने के लिए इनका ध्यान रखें। इसके अलावा रिस्क लेने की क्षमता का भी ध्यान रखें। 
विज्ञापन

3 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock

म्यूचुअल फंड के प्रकार को समझें

म्यूचुअल फंड कई प्रकार के होते हैं। इसमें इक्विटी फंड, डेट फंड, हाइब्रिड फंड आदि शामिल हैं। आप किस म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं इसको सुनिश्चित करें। इक्विटी फंड में हाई रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा होती है लेकिन इसमें रिस्क ज्यादा होता है। वहीं डेट फंड सुरक्षित होते हैं लेकिन यहां से रिटर्न कम मिलता है। 

4 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock

एक्सपेंस रेश्यो और दूसरी चीजों पर ध्यान दें 

आप जिस म्यूचुफंल में निवेश करने की योजना बना रहे हैं उसका एग्जिट लोड, फंड मैनेजमेंट फीस, एक्सपेंस रेश्यो कितना है? इन सब का विशेष ध्यान रखें। ये लॉन्ग टर्म में आपके रिटर्न को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें