फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ एक बार करें निवेश, हर महीने होगी 5,550 रुपये की कमाई

Mon, 03 Feb 2025 05:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। देश में पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में कई लोग निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : AdobeStock
Post Office Monthly Income Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप एक बार निवेश करके हर महीने 5 हजार रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। देश में पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में कई लोग निवेश कर रहे हैं। अगर आप अपने बचत के पैसों पर हर महीने एक रेगुलर इनकम प्राप्त करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न भी मिलता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करके हर महीने एक नियमित आय प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : AdobeStock
इस स्कीम में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। मंथली इनकम स्कीम में आप 5 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में अपना खाता खुलवाने के 1 साल बाद आप इसमें से पैसों की निकासी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : AdobeStock
इस स्कीम में आप 1 हजार रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में अपना सिंगल खाता खुलवाते हैं, तो यहां अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। 

4 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : AdobeStock
वहीं ज्वाइंट खाता खुलवाकर आप इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। अगर आप पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में एकमुश्त 9 लाख रुपये का निवेश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : AdobeStock
इस स्थिति में वर्तमान ब्याज दर 7.4 प्रतिशत पर कैलकुलेट करें, तो आपकी हर महीने की कमाई 5,550 रुपये होगी। ब्याज से होने वाली इस आय को आप महीने के अलावा तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें