फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office MIS: पति-पत्नी डाकघर की इस स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेगी 9,250 रुपये की पेंशन

Tue, 13 May 2025 01:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके रेगुलर इनकम प्राप्त कर रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Adobe Stock
अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, जहां से नियमित आय मिलती रहे तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको रेगुलर इनकम तो मिलेगी ही साथ में यहां पैसों को इन्वेस्ट करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके रेगुलर इनकम प्राप्त कर रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Adobe Stock
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। इस योजना में अगर आप सिंगल अकाउंट खुलवा रहे हैं, तो अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर आप यहां अपना ज्वाइंट खाता खुलवा रहे हैं, तो अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Adobe Stock
डाकघर की इस रेगुलर इनकम स्कीम में 5 सालों का लॉक-इन पीरियड होता है। हालांकि, कुछ परिस्थितियां ऐसी हैं, जहां आप पांच सालों से पहले अपने खाते को बंद कर सकते हैं और जमा राशि को निकाल सकते हैं। 

4 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Adobe Stock
अगर आप शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में ज्वाइंट खाता खुलवाकर एकमुश्त 15 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आप दोनों को हर महीने कुल 9,250 रुपये की पेंशन मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Adobe Stock
मंथली इनकम स्कीम को केंद्र सरकार की देखरेख में पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाया जा रहा है। वहीं अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिंगल अकाउंट खुलवाकर एकमुश्त 9 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में करते हैं, तो हर महीने 5,550 रुपये की पेंशन मिलेगी।

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में कर आइए चारधाम यात्रा, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें