Post Office Monthly Income Scheme 2023: हम में से अधिकतर लोग सुरक्षित निवेश के विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां इन्वेस्ट करने पर हमको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। ऐसे में देश में कई लोग सरकार की छोटी बचत योजनाओं में अपने पैसों को निवेश करते हैं। अगर आप भी अपने पैसों को किसी सुरक्षित बचत योजना में इन्वेस्ट करने की योजना बना रहे हैं।
इसी सिलसिले में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। देश में कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप हर महीने पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के बारे में विस्तार से -