फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Investment Scheme: इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, इतने महीनों में डबल हो सकते हैं आपके पैसे

Fri, 30 May 2025 05:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपके पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर निवेश करके आप कुछ महीनों में अपने पैसों को डबल कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है।
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र योजना - फोटो : Adobe Stock
आज की दुनिया में केवल कमाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि आप अपनी कमाई में से जो बचत कर रहे हैं उसको सही जगह पर निवेश करना भी जरूरी है। लगातार जिस रफ्तार से महंगाई बढ़ रही है और भविष्य को लेकर जो अनिश्चितताएं रहती हैं, उसे देखते हुए आपको अपने पैसों को एक सही जगह पर निवेश करना चाहिए ताकि भविष्य में आप अपने लिए अच्छा-खासा फंड जुटा सकें। एक अच्छा निवेश न केवल महंगाई से लड़ने में मदद करता है बल्कि यह आपके लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद करता है।

इसी कड़ी में आज हम आपके पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर निवेश करके आप कुछ महीनों में अपने पैसों को डबल कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। खास बात यह है कि यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। यहां पर निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र योजना - फोटो : Adobe Stock
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको आकर्षक ब्याज दर मिलती है। वर्तमान समय में इस स्कीम में इन्वेस्ट करने पर निवेशकों को 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आप 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खाता खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र योजना - फोटो : Adobe Stock
इस योजना में आप न्यूनतम 1000 रुपये 100 के मल्टिपल में निवेश कर सकते हैं, वहीं अधिकतम निवेश की सीमा तय नहीं की गई है। इसमें आप जितनी भी राशि का निवेश करते हैं, वह 115 महीनों के बाद डबल हो जाती है।

4 of 5
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र योजना - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस योजना में 4 लाख रुपये निवेश करते हैं, ऐसे में वर्तमान ब्याज दर 7.5 प्रतिशत पर कैलकुलेट करें तो 115 महीनों में यह राशि डबल हो जाएगी, यानी आपके कुल पैसे 4 लाख से बढ़कर 8 लाख रुपये हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र योजना - फोटो : Adobe Stock
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम की खास बात यह है कि जो ब्याज दर मिलती है, उसकी गणना कंपाउंडिंग के आधार पर की जाती है। डाकघर की किसान विकास पत्र योजना में आप सिंगल और जॉइंट दोनों तरह से अपना खाता खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें