फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: बैंक ही नहीं पोस्ट ऑफिस में भी खुलवा सकते हैं बचत खाता, ये रहा तरीका

Wed, 28 Jun 2023 04:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट कैसे खुलवा सकते हैं? - फोटो : Istock
Post Office Saving Account: अगर आप देखेंगे तो आज के समय में लगभग हर किसी का अपना बैंक खाता होता है। नौकरी करने वालों का भी सैलरी अकाउंट के अलावा पर्सनल बैंक खाता होता है, जिसमें वो अपनी बचत करते हैं। इसी तरह अन्य लोगों के अलग-अलग बैंकों में बचत खाते होते हैं, जिसमें लोग पैसे रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ठीक इसी तरह आप पोस्ट ऑफिस में भी अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां खाता खुलवा सकता है और सबसे खास बात कि यहां आपको ब्याज भी मिलता है और साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। ऐसे में अगर आप भी डाकघर में बचत खाता खुलवाना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट कैसे खुलवा सकते हैं? - फोटो : Istock
ऐसे खुलवा सकते हैं डाकघर में बचत खाता:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर चाहते हैं कि आपका बचत खाता पोस्ट ऑफिस में खुल जाए, तो आप खुलवा सकते हैं
  • आपको पहले इसके लिए अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा
  • फिर आपको यहां पर बचत खाता खुलवाने वाला फॉर्म लेना है
विज्ञापन

3 of 5
पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट कैसे खुलवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको इस फॉर्म को भरना है, जो डाकघर से लिया है
  • फॉर्म में आपको अपना पूरा नाम, पिता का नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारियां भरनी होती है

4 of 5
पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट कैसे खुलवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • जब फॉर्म भर जाए, तो आपको इसके साथ संबंधित दस्तावेज लगाने होते हैं
  • आपको आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ का दस्तावेज लगाना होता है
  • आप इसमें पैन कार्ड और आधार कार्ड दे सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट कैसे खुलवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपने जो फॉर्म भरा है, उसमें दस्तावेजों की कॉपी लगाकर इसे डाकघर में जमा करवाना है
  • इसके कुछ दिनों के भीतर आपका बचत खाता खोल दिया जाता है
  • इसके बाद आप इसमें पैसे जमा करवाकर आकर्षक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें