Pop-Up Firecrackers Alert: हर बार की तरह इस बार भी दिवाली का त्योहार मनाने के लिए देशवासी बेहद उत्साहित हैं। इस दिन की अपनी अलग मान्यता है और लोग इस दिन अपने घरों को सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा भी करते हैं। इस दिन चारों ओर रोशनी की जाती है। वहीं, इस दिन लोग पटाखे भी फोड़ते हैं। कोई बम फोड़ता है तो कोई रॉकेट चलाता है, लेकिन कुछ पटाखे ऐसे भी हैं जिन्हें बच्चे खासतौर पर काफी पसंद करते हैं और वो हैं पॉप-अप पटाखे। पर क्या आप जानते हैं ये पटाखे आपके छोटे बच्चों के लिए जानलेवा तक साबित हो सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...