फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 19वीं किस्त या नहीं? किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Sat, 26 Oct 2024 08:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं उनकी केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक मदद की जाती है। योजना के जरिए मिले पैसों से किसान खेती से जुड़ा सामान खरीद सकते हैं। हर किस्त में करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त के कौन किसान पात्र हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status: किसानों के लिए चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए उन्हें अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ भी सिर्फ किसानों को मिलता है और हर चार महीने में लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये की किस्त देने का प्रावधान है। अब तक जारी हुई 18 किस्त के बाद अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? तो इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
19वीं किस्त के कौन किसान पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
इस तरीके से चेक कर सकते हैं स्टेटस:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं जिससे आप अपना नाम लाभार्थी सूची में देख सकते हैं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
विज्ञापन

3 of 5
19वीं किस्त के कौन किसान पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है, ये नंबर आपको आवेदन के बाद मिलता है

4 of 5
19वीं किस्त के कौन किसान पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे आपको यहां पर भरना है
  • इसके बाद आपको 'गेट डिटेल' वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना होता है
  • अब आप देखेंगे आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19वीं किस्त के कौन किसान पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
  • बीती 5 अक्तूबर 2024 को पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त जारी की गई। यहां पर ये समझ लीजिए कि योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर आती है। ऐसे में 18वीं किस्त जारी होने के बाद 19वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय जनवरी में हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि जनवरी माह में 19वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें