फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG vs PNG: सिलेंडर या गैस पाइपलाइन, जानें घर के लिए कौन सा कनेक्शन है ज्यादा सस्ता

Fri, 06 Mar 2026 04:56 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PNG vs LPG: भारत में खाना बनाने के लिए मुख्य रूप से दो तरह की गैस का इस्तेमाल होता है। पहला तो एलपीजी सिलेंडर और दूसरा पाइपलाइन गैस। इन दोनों में से कौन का विकल्प ज्यादा सस्ता है, आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सिलेंडर ज्यादा सस्ता पड़ता है या गैस पाइपलाइन? - फोटो : अमर उजाला
PNG vs LPG Which Gas Should You Choose: भारत में खाना बनाने के लिए लगभग सभी घरों में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अब कई शहरों में पाइपलाइन गैस यानी पीएनजी की सुविधा भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर सिलेंडर ज्यादा सस्ता पड़ता है या फिर पाइपलाइन गैस। दोनों के अपने फायदे और खर्च हैं, इसलिए सही विकल्प चुनने के लिए इनके बारे में जानकारी होना जरूरी है। 

एलपीजी सिलेंडर में आपको एक साथ पूरी कीमत चुकानी पड़ती है, जबकि पाइपलाइन गैस का बिल उपयोग के हिसाब से हर महीने आता है। वहीं सुविधा और सुरक्षा के मामले में भी दोनों के अलग-अलग पहलू हैं।

 अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि घर के लिए कौन सा विकल्प ज्यादा किफायती है, तो आइए जानते हैं सिलेंडर और पाइपलाइन गैस के बीच कीमत, सुविधा और खर्च के आधार पर क्या अंतर है।
 
विज्ञापन

2 of 6
सिलेंडर ज्यादा सस्ता पड़ता है या गैस पाइपलाइन? - फोटो : Adobe stock
एलपीजी सिलेंडर का खर्च कितना होता है?
 
  • भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आमतौर पर 14.2 किलोग्राम का होता है।
  •  इसकी कीमत शहर के हिसाब से लगभग 800 से 1100 रुपये के बीच हो सकती है। 
  • एक सामान्य परिवार में यह सिलेंडर लगभग एक महीने तक चल जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
सिलेंडर ज्यादा सस्ता पड़ता है या गैस पाइपलाइन? - फोटो : Adobe stock
पाइपलाइन गैस का खर्च कितना आता है?
 
  • पाइपलाइन गैस में मीटर लगा होता है और बिल गैस के उपयोग के आधार पर आता है। 
  • कई शहरों में इसकी कीमत लगभग 40 से 60 रुपये प्रति यूनिट के आसपास हो सकती है।

 

4 of 6
सिलेंडर ज्यादा सस्ता पड़ता है या गैस पाइपलाइन? - फोटो : Adobe stock
किसमें ज्यादा बचत होती है?

अगर नियमित इस्तेमाल की बात करें तो कई मामलों में पाइपलाइन गैस सिलेंडर की तुलना में थोड़ी सस्ती पड़ सकती है। इसके अलावा इसमें गैस खत्म होने की चिंता भी नहीं रहती।

 
विज्ञापन

5 of 6
सिलेंडर ज्यादा सस्ता पड़ता है या गैस पाइपलाइन? - फोटो : Adobe stock
सुविधा के मामले में भी काफी अंतर है?

एलपीजी सिलेंडर में बुकिंग और डिलीवरी का इंतजार करना पड़ता है, जबकि पाइपलाइन गैस सीधे घर तक पहुंचती है और 24 घंटे उपलब्ध रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिलेंडर ज्यादा सस्ता पड़ता है या गैस पाइपलाइन? - फोटो : Adobe stock
कहां कौन सा विकल्प बेहतर?

जहां पाइपलाइन गैस की सुविधा उपलब्ध है, वहां कई लोग इसे ज्यादा सुविधाजनक मानते हैं। वहीं जिन इलाकों में पीएनजी उपलब्ध नहीं है, वहां एलपीजी सिलेंडर ही मुख्य विकल्प बना हुआ है। अगर आप दोनों में से एक विकल्प चुननेा चाहते हैं तो गैस  पाइपलाइन ही बेहतर है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें