फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? ऐसे लगाएं पता

Fri, 29 Nov 2024 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं में से एक योजना है पीएम विश्ववकर्मा योजना जिससे आप जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं जिनका लाभ एक बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है। अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग इस योजना के जरिए लाभ ले भी रहे हैं। अब अगर आप चाहते हैं कि आपको भी इस योजना के तहत लाभ मिले, तो इसके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप पहले पात्रता सूची चेक कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तभी आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
पहले मिलने वाले लाभ के बारे में जान लें
  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि आप अपने काम में बेहतर बन सके। इसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक 500 रुपये दिए जाते हैं
  • सरकार की तरफ से लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि वो टूलकिट खरीद सके
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को लोन की सुविधा भी दी जाती है जिसमें सस्ती ब्याज दर और बिना किसी गारंटी के लोन देने का प्रावधान है
  • इसमें आप पहले एक लाख रुपये का लोन ले सकते हैं और फिर इसके बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
क्या आप पात्र हैं?

अगर आपको जानना है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप नीचे दी गई पात्रता सूची देख लें, क्योंकि जो लोग इसमें हैं सिर्फ वे ही पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं...
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं 
  • अगर आप ताला बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं 
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं 
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो धोबी है
  • जो दर्जी है
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें