फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है और किसे मिलता है लाभ? आवेदन से पहले यहां जानें

Sat, 27 Sep 2025 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Kya Hai: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप इस योजना से जुड़कर कई तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं और साथ ही समय-समय पर कई तरह की नई योजनाएं भी चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का सीधा उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।

इस पीएम विश्वकर्मा योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। आप भी अगर इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं, सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां इस योजना के बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में इस बारे में आप विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं योजना के लिए कौन पात्र है

बात अगर उन लोगों की करें जो इस पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो इसमें 18 पारंपरिक व्यापारों में शामिल लोग हैं, जिनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं:-
  • अगर आप मालाकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • पत्थर तराशने वाले
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
मिलने वाले लाभ ये हैं
  • इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है। लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए अलग से 15000 हजार रुपये स्टाईपैंड भी देने का प्रावधान है
  • सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। इसमें कुछ महीनों के लिए पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इस लोन को वापस करने के बाद अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन लेने के लिए आप पात्र हो जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
योजना में अप्लाई ऐसे कर सकते हैं
  • पीएम विश्वकर्मा योजना में आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां पर आपको लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर क्लिक करना है और फिर आप आवेदन कर सकते हैं
  • ऑफलाइन भी इस योजना में आवेदन किया जा सकता है जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है और यहां से आप आवेदन कर सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें