Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई तरह की ऐसी योजनाएं चला रहे हैं जिनसे करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभ भी ले रहे हैं। घर बनाने के लिए मदद हो, किसानों को आर्थिक मदद देनी हो, मुफ्त इलाज का लाभ देना हो आदि। ऐसी ही नाजाने कितनी योजनाएं हैं जिनके जरिए सरकार जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।
इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। सितंबर 2023 में इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली से शुरू किया गया और आज मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और ये सिलिसला लगातार जारी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि राजमिस्त्री (जो लोग घर बनाने का काम करते हैं) इस योजना से जुड़ सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप योजना की पात्रता सूची के बारे में जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में...