फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: अगर आप भी जुड़ेंगे पीएम विश्वकर्मा योजना से तो क्या-क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें सबकुछ

Mon, 11 Aug 2025 06:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pradhan Mantari Vishwakarma Yojana Mien Kya Fayade Milte Hain: भारत सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना को चलाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
PMVY Benefits List In Hindi: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इस तरह समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं में भी कई तरह के बदलाव किए जाते हैं ताकि, उस योजना को और बेहतर बनाया जा सके। इसी क्रम में सरकार कई नई योजनाओं को शुरू भी करती रहती है जिनके जरिए पात्र लोगों को योजना के तहत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं।

उदाहरण के लिए एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इसी सरकार द्वारा इसे सितंबर 2023 में शुरू किया गया। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इसमें आवेदन कर सकते हैं। इस योजना की पात्रता सूची है जिससे आप ये जान सतके हैं इस योजना से कौन जुड़ सकता है और कौन नहीं। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि ये योजना क्या है और इस योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पहले योजना के बारे में जान लें:-
  • पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को भारत सरकार चलाती है
  • इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना से जुड़ने वाले लोगों को उनके कामों में बेहतर बनाने का काम किया जाता है
  • जो लोग 19 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े हैं उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलता है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलते हैं?
  • जान लें कि पीएम विश्वकर्मा योजना से जो भी लोग जुड़ते हैं उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है। दरअसल, ये एक तरह की एडवांस ट्रेनिंग होती है जो योजना से जुड़ने वाले सभी लाभार्थियों को दी जाती है। इस प्रशिक्षण के जरिए लाभार्थियों को उनके काम में और बेहतर बनाने के लिए ये एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड के तौर पर दिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लोन देने का भी प्रावधान है जिसमें सस्ती ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। इसमें आपको पहले कुछ महीनों के लिए 1 लाख रुपये दिए जाते हैं और जब आप इस लोन को वापस कर देते हैं, तो आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें