फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या आपको मिल सकते हैं रोजाना 500 रुपये? ऐसे लगाएं पता

Tue, 12 Nov 2024 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम विश्वकर्मा योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं जो लाभान्वित हो रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप कई तरह के आर्थिक लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility List: हमारे देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसका लाभ पात्र लोगों को मिलता है। पिछले साल सितंबर माह में इस योजना की शुरुआत की गई थी। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। वहीं, इस योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये का लाभ भी दिया जाता है, लेकिन क्या आपको ये लाभ मिल सकता है या नहीं? इस बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को ये लाभ मिलता है...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं कौन लोग पात्र हैं

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ अगर आपको लेने हैं तो इसके लिए पहले ये जानना होगा कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं क्योंकि जो लोग पात्र हैं उन्हें ही योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। इस योजना के लिए जो लोग पात्र हैं, वो हैं...
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
रोजाना मिलते हैं 500 रुपये
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत वैसे तो कई तरह के लाभ मिलते हैं जिसमें से एक है रोजाना 500 रुपये का लाभ मिलना। दरअसल, जो पात्र लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना आपको 500 रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन दिया जाता है और वो भी सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें