Ayushman Card Holders: मौजूदा समय में अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि कई ऐसे लोग हैं जो अस्पताल में जाकर अपना मुफ्त इलाज करवा लेते हैं। दरअसल, ये सब होता है आयुष्मान कार्ड की मदद से। अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हैं तो सबसे पहले आपका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद आप इस कार्ड की मदद से सूचीबद्ध अस्पतालों (जो अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कार्डधारक के पूरे इलाज का खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं आयुष्मान कार्ड वाले लोगों का इलाज किन वार्ड में किया जाता है? शायद नहीं, पर आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...