फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: इस सरकारी योजना में मिलते हैं रोजाना 500 रुपये, अलग से 15 हजार और 3 लाख का लोन, क्या आपको मिलेंगे?

Fri, 26 Sep 2025 04:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ मिल सकते हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Yojana Benefits List In Hindi: अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आपको फिर बस उस योजना में आवेदन करना होता है, जिसके बाद आपको उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त होते हैं। हमारे देश में मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में योजनाएं चल रही हैं जिनमें राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक की योजनाएं शामिल हैं।

उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसकी शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी। इस योजना का उद्धेश्य 18 पारंपरिक व्यापारों को उनके काम में बेहतर बनाना, एडवांस स्कील्स देना और आर्थिक मदद करना है आदि। तो चलिए जानते हैं जो भी लोग इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं उन्हें क्या-क्या लाभ मिलते हैं और क्या ये आपको मिल पाएंगे या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या लाभ मिलते हैं? इनके बारे में जान लेते हैं पहले
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से अगर आप जुड़ते हैं तो आपको बतौर लाभार्थी कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। ये ट्रेनिंग आपको एडवांस स्कील्स सिखाने के लिए होती है। जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड के तौर पर दिए जाते हैं। इसके अलावा लाभार्थियों को योजना के तहत 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं, ताकि वे टूलकिट खरीद सके
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ते हैं तो आप अपने काम के लिए, कोई व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन भी ले सकते हैं। कुछ महीनों के लिए इसमें पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। ऐसे में अगर आप तय समय के भीतर इस लोन को वापस कर देते हैं, तो आप फिर से अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन लेने के लिए पात्र हो जाते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
किन्हें मिल सकता है लाभ?

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ सिर्फ उन्हें मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसलिए अगर आप नीचे दी गई पात्रता सूची में हैं, तो आपको भी ये लाभ मिल सकते हैं:-
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो नाव निर्माता हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • अगर आप मालाकार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें