अधिकतर लोगों का मानना है कि सरकारी काम करवाने के लिए बड़े पापड़ बेलने पड़ते हैं, जिसका कारण है सरकारी कर्मचारियों की कार्यशैली में कोताही। ऐसे में लोगों के बीच ये आम धारणा है कि कोई भी सरकारी काम बिना सरकारी दफ्तर के दस चक्कर लगाए पूरा नहीं होता। जाहिर है, कि ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और लोगों में नाराजगी भी रहती है। सालों साल सरकारी ऑफिसों में फाइलें अटकी रहती हैं, जिसके चलते कई बार लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। अगर आपको भी इस प्रकार की कोई परेशानी है और आपको समझ नहीं आ रहा कि आप इसकी शिकायत कैसे कर सकते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसकी शिकायत आसानी से केंद्र सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। जिसके जरिए आपकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच जाएगी। आइए जानते है इसका पूरा प्रोसेस...