फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: क्या आप भी लेना चाहते हैं हर साल 6 हजार रुपये? तो ऐसे करें पीएम किसान योजना में आवेदन

Thu, 22 Aug 2024 11:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसान ऐसे ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ। - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इसके लिए हर साल सरकार काफी पैसे भी खर्च करती है ताकि, जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इसी तरह किसानों के लिए भी केंद्र सरकार योजना चलाती है जिसमें से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत जो पात्र किसान होते हैं उन्हें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी साल भर में कुल 6 हजार रुपये पात्र किसानों को दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप पात्र होने के बाद भी अब तक योजना से नहीं जुड़े हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसे आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
किसान ऐसे ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ। - फोटो : istock
पात्र किसान ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर हर चार महीने में मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त का लाभ ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
किसान ऐसे ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' वाला ऑप्शन दिखेगा
  • आपको इस पर क्लिक करना है
  • फिर आपको 'रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन' या 'अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन' में से किसी एक ऑप्शन का चुनना है
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरना है

4 of 5
किसान ऐसे ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर अपना राज्य चुनना है और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको गेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना होता है
  • अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे यहां भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान ऐसे ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ। - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको 'प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना जिला, बैंक और आधार कार्ड की जानकारी देनी होती है
  • इसके बाद आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने होते हैं
  • फिर आपको आखिर में 'सेव' वाले बटन पर क्लिक करना होता है
  • ऐसा करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें