सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्हीं में से एक है 'प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना'। इस दौर में जहां एक तरफ दवाओं की मांग बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर इस योजना के तहत लोगों को रोजगार का अवसर भी मिल रहा है। अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप अपना खुद का मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं। इस योजना को साल 2015 में शुरू किया गया था। सरकार की तरफ से दी जा रही इस सुविधा के तहत आप औषधि केंद्र या जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोल कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसमें आने वाला खर्च सरकार की ओर से दिया जाता है। साथ ही यहां पर आपको दवाई साधारण मेडिकल स्टोर की तुलना में 90% तक सस्ती मिलती हैं।