फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में आवेदन से पहले जान लें कौन है पात्र और कौन नहीं, यहां देखें पात्रता सूची

Tue, 02 Jul 2024 05:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ ले सकते हैं? - फोटो : istock
Pradhan Mantri Awas Yojana Eligibility Criteria: सरकार राज्य की हो या फिर केंद्र की ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। मौजूदा समय में इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए भी हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना जिसका संचालन केंद्र सरकार करती है और इसका लाभ काफी संख्या में लोग ले भी रहे हैं। आप भी चाहें तो आप भी इस योजना से जुड़कर अपना पक्का घर बनाने में सरकार की तरफ से मिलने वाली मदद का लाभ ले सकते हैं। बस इसके लिए आपको पहले ये जानना होगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं और कौन नहीं हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ ले सकते हैं? - फोटो : istock
ये लोग नहीं ले सकते लाभ:-

आप अगर पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर लेने का प्लान बना रहे हैं तो पहले नीचे दी गई सूची में ये चेक कर लें कि कहीं आप इसमें शामिल तो नहीं, क्योंकि ये लोग योजना के लिए अपात्र हैं...
  • जिसका पहले से शहरी या ग्रामीण इलाके में पक्का मकान हो
  • जिनकी सालाना आय तय लिमिट से ज्यादा हो
विज्ञापन

3 of 5
क्या आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ ले सकते हैं? - फोटो : istock
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जो किसी कंपनी का मालिक है
  • जिनकी सरकारी नौकरी है या परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी है।

4 of 5
क्या आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ ले सकते हैं? - फोटो : istock
ये लोग योजना का लाभ ले सकते हैं:-

बात अगर उन लोगों की करें जो योजना के लिए पात्र हैं तो इनकी सूची नीचे दी गई है। आप यहां चेक कर सकते हैं कि आप क्या इस सूची में शामिल हैं...
  • अगर आप बीपीएल कार्डधारक हैं
  • अगर आपकी आय निम्न आय है
  • आपके पास आवासीय इकाई नहीं है आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ ले सकते हैं? - फोटो : istock
ये बातें भी जान लें:-
  • इकोनॉमिक वीकर सेक्शन यानी ईडब्ल्यूएस में आवेदन करने वालों की सालाना आय 0-3 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए
  • लोअर इनकम ग्रुप यानी एलआईजी में अगर आप आवेदन कर रहे हैं, तो आपकी सालाना आय 3-6 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए
  • मिडिल इनकम ग्रुप 1 यानी एमआईजी 1 में आवेदन के लिए सालाना आय 6-12 लाख रुपये होनी चाहिए
  • जबकि, मिडिल इनकम ग्रुप 2 यानी एमआईजी 2 में आवेदन के लिए 12-18 लाख रुपये के बीच सालाना आय होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें