PM Vishwakarma Yojana Kaushal Samman Yojana: हमारे देश में आज भी ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे लोगों के लिए ही राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं और समय-समय पर कई नई योजनाएं भी शुरू की जाती हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।
इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में मोदी सरकार द्वारा की गई। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। दरअसल, इस योजना के तहत लाभार्थियों को न सिर्फ आर्थिक मदद दी जाती है बल्कि, उनके काम से जुड़ी जरूरी ट्रेनिंग भी दी जाती है। ऐसे में क्या आप इस योजना के तहत लाभ ले सकत हैं? तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...