फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या आपको मिल सकता है इस योजना का लाभ? यहां चेक करें पात्रता सूची

Fri, 20 Dec 2024 01:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले साल सितंबर माह में भारत सरकार ने एक योजना शुरू की जिसका नाम पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। आप भी चेक कर सकते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility List: हमारे देश में राज्य सरकारें और भारत सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना से लेकर पीएम किसान योजना जैसी कई योजनाएं चल रही हैं जिन्हें भारत सरकार चलाती है।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को उनके काम को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है और साथ ही कई तरह के आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप पात्र हैं। इसके लिए आप पात्रता सूची चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पात्रता सूची के मुताबिक, कौन लोग पात्र हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ये लोग जुड़ सकते हैं योजना 

अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पात्रता सूची देखें। इस सूची के मुताबिक, जो लोग पात्र हैं वे हैं...
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो मालाकार हैं
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले 
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले लोग पात्र माने जाते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद मिलते हैं ये लाभ:-
  • अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं। साथ ही इसमें इसेंटिव देने का भी प्रावधान है
  • लाभार्थियों को योजना से जुड़ने के बाद आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का भी प्रावधान है
  • आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है। अगर आप इस लोन को तय समय पर चुका देते हैं तो इसके बाद आपको अलग से 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें