फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या-क्या लाभ मिलते हैं इस सरकारी योजना में? आवेदन से पहले यहां करें चेक

Thu, 26 Feb 2026 05:27 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Benefits Kya Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना को सितंबर 2023 में शुरू किया गया था और मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हैं, जो लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभ क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ दिया जाता है। वहीं, समय-समय पर कई नई योजनाओं की शुरुआत भी की जाती है। जैसे, केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की।

इस योजना के जरिए 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। केंद्र सरकार की इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। अगर आपको भी इस योजना से जुड़ना है, तो आप जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। आप यहां ये जान सकते हैं कि इस योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या लाभ मिलते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में?
  • आप जब इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
  • इस ट्रेनिंग में आपको आपके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं
  • इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • अलग से 15000 रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी देने का प्रावधान है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप अपना काम शुरू कर सकें जिसके लिए आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है
  • इसमें पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन मिलता है
  • फिर जब 1 लाख रुपये के लोन को चुका देते हैं तो आपको 30 महीनों के लिए अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन मिल सकता है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या आप योजना में आवेदन कर सकते हैं?
  • इस योजना में वे लोग आवेदन कर सकते हैं जो, जो नाव निर्माता हैं, फिशिंग नेट निर्माता, जो लोग मूर्तिकार हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, पत्थर तोड़ने वाले, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, जो ताला बनाने वाले हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता  
  • धोबी और दर्जी, जो लोग लोहार का काम करते हैं, अगर आप मालाकार हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, पत्थर तराशने वाले हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें