फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: कैसे जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? यहां जानें क्या है आवेदन का तरीका

Mon, 27 Jan 2025 05:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप भी अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए पहले ये जनना जरूरी हो जाता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाए चलाती है। वहीं, समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी नई योजनाओं की शुरुआत भी सरकार द्वारा की जाती है। इसमें कई ऐसी योजनाएं हैं जो मौजूदा समय में जारी हैं और लोग इनसे जुड़कर लाभ ले रहे हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।

इस योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई और इस योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानिए कौन पात्र है?

अगर आप जानना चाहते हैं कि पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है तो आप ये पात्रता सूची चेक करके जान सकते हैं। नीचे आप पात्रता सूची देख सकते हैं:-
 
  • पात्रता सूची के मुताबिक, 18 पारंपारिक व्यापारों को लाभ दिया जाता है जिसमें फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले...
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, पत्थर तराशने वाले या पत्थर तोड़ने वाले हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, अगर आप सुनार हैं, अगर आप मूर्तिकार हैं, मालाकार, जो लोग लोहार हैं और जो हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं। ये सभी इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
योजना में आवेदन करने के ये हैं 2 तरीके:-

रजिस्ट्रेशन का पहला तरीका
  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लिए पात्र हैं तो आप यहां ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
  • पंजीकरण करवाने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको 'एप्लीकेंट/बेनिफिशियरी लॉगिन' पर क्लिक करना है और फिर आगे के प्रोसेस को फॉलो करके आप पंजीकरण कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
आवेदन करने का ये है दूसरा तरीका
  • आप इस योजना में आवेदन ऑफलाइन तरीके से भी कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
  • फिर यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें