फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे करें आवेदन और कौन है पात्र? यहां जानें

Wed, 31 Dec 2025 02:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Registration Process: पीएम विश्वकर्मा योजना में अगर आपको आवेदन करना है तो पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है, क्योंकि जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं सिर्फ वे ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria List In Hindi: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके अंतर्गत योजना से जुड़ने वाले लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। केंद्र सरकार की इस योजना के जरिए आप भी लाभ ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हों। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है और साथ ही जानेंगे कि इस योजना में आप कैसे आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है?
  • अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आपकी उम्र 18 साल होना अनिवार्य है। साथ ही पात्रता सूची के मुताबिक, आपका पात्र होना जरूरी है जिसमें सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसमें जो लोग राजमिस्त्री हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, धोबी और दर्जी, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो नाव निर्माता हैं...
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप मालाकार हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • पत्थर तोड़ने वाले, फिशिंग नेट निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, पत्थर तराशने वाले, जो लोग मूर्तिकार हैं वे पात्र हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे कर सकते हैं योजना में आवेदन?
  • अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और फिर दस्तावेज भी वेरिफाई होते हैं
  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर आप योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
  • आप अगर योजना में ऑफलाइन आवेदन नहीं करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है। यहां पर जाकर आपको लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर लॉगिन करना है और फिर आप यहां से आसानी से आवेदन कर सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें