फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: सरकार की शानदार योजना, 5 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल रहा 3 लाख रुपये तक का लोन

Sat, 09 Aug 2025 06:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस स्कीम का लाभ बढ़ई, सुनार, लोहार, राजमिस्त्री, दर्जी, नाव निर्माता, मूर्तिकार, जूता बनाने वाले, और अन्य 18 पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों को दिया जाता है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर की थी।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : Amar Ujala
आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पीएम विश्वकर्मा योजना है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर भारत सरकार ने देश के पारंपरिक कारीगरों, शिल्पकारों और हस्तशिल्पियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की है। इस स्कीम का लाभ बढ़ई, सुनार, लोहार, राजमिस्त्री, दर्जी, नाव निर्माता, मूर्तिकार, जूता बनाने वाले, और अन्य 18 पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों को दिया जाता है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर की थी। भारत सरकार इस योजना के जरिए पारंपिक कारीगरों और शिल्पकारों को स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें आधुनिक तकनीकों से परिचय करा रही है ताकि वह प्रतिस्पर्धा की दोड़ में बने रह सकें। इस स्कीम के अंतर्गत कारीगरों को कई और तरह के लाभ दिए जाते हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को स्किल ट्रेनिंग के अलावा 15 हजार रुपये की राशि टूलकिट खरीदने के लिए दी जाती है। यही नहीं कारीगरों और शिल्पकारों को ट्रेनिंग के दौरान हर दिन 500 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाता है। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock
इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश में स्वारोजगार को बढ़ावा देना चाहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लोन देने का भी प्रावधान है। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी कुल 3 लाख रुपये का लोन भी ले सकते हैं। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock
हालांकि, 3 लाख रुपये के लोन को कुल 2 चरणों में दिया जाता है। इसमें पहले चरण में व्यवसाय को शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं दूसरे चरण में व्यवसाय के विस्तार के लिए कुल 2 लाख रुपये लोन के रूप में दिए जाते हैं। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock
खास बात यह है कि इस लोन पर आपको महज 5 प्रतिशत की ब्याज दर चुकानी होती है। देश में भारत सरकार की यह स्कीम काफी लोकप्रिय हो रही है। कई कारीगर और शिल्पकार इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें