देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर भारत सरकार ने एक बेहद ही खास योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इसके अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब शिल्पकारों और कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। भारत सरकार ने इस योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक 13 हजार करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं किन-किन लोगों को सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना क लाभ देती है?