फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या है आवेदन का तरीका और क्या मिलते हैं लाभ? एक क्लिक में यहां जानें सबकुछ

Thu, 22 Oct 2026 02:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को प्रशिक्षण, टूलकिट खरीदने के लिए आर्थिक सहायता जैसे कई लाभ मिलते हैं
पीएम विश्वकर्मा योजना में आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें कई योजनाएं राज्य सरकारों की तो कई भारत सरकार की होती हैं।

जैसे- बात अगर केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की करें, तो इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां इस योजना में आवेदन के तरीके के बारे में जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे करें आवेदन?

पहला तरीका
  • पीएम विश्वकर्मा योजना में अप्लाई करने के दो तरीके हैं, पहला ऑफलाइन और दूसरा ऑनलाइन
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां पर आप संबंधित अधिकारी से आवेदन के लिए कह सकते हैं
  • ऐसे में आपको आधार कार्ड और योजना से जुड़े डॉक्यूमेंट देने होते हैं
  • इसके बाद पात्र होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे अप्लाई करें? - फोटो : AI Generated
दूसरा तरीका
  • आप योजना में ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाना होता है
  • फिर आप यहां से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
  • योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • इसके अलावा टूलकिट खरीदने के लिए लाभार्थियों को अलग से 15000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है
  • अपना काम करने के लिए पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए और फिर अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
  • ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर मिलता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें