CEIR Portal Mobile Tracking Online: आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए स्मार्टफोन उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हमारे फोन में कई निजी जानकारी से लेकर हमारी गाढ़ी कमाई से जुड़े बैंक डिटेल्स भी रहते हैं। ऐसे में जब किसी का फोन गायब होता है तो ये उसके लिए बड़ी परेशानी की बात होती है, क्योंकि फोन में हमारी कई निजी जानकारियां और बैंकिंग डिटेल्स सुरक्षित रहती हैं।
ऐसे में डर रहता है कि कोई गलत व्यक्ति इसका दुरुपयोग न कर ले। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने 'संचार साथी' पोर्टल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल को हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकते हैं। इसके जरिए पुलिस और सरकार के सिस्टम में आपका फोन ट्रैक होना भी शुरू हो जाता है। आइए इस लेख में सरल भाषा में जानते हैं कि इस पोर्टल का इस्तेमाल करके कैसे आप अपने मोबाइल को ब्लॉक कर सकते हैं।