PM Vishwakarma Yojana Benefit and Eligibility Criteria Details: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है। इसमें राज्य सरकारें अलग और केंद्र सरकार अलग योजनाओं को चलाती है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर उस योजना में मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जैसे, भारत सरकार की योजना की बात करें तो एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इस योजना के तहत अलग-अलग तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। पर इस योजना में आवेदन कौन कर सकता है यानी कौन लोग इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं? आप योजना की पात्रता के बारे में यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं और कौन नहीं। अगली स्लाइड्स में आप योजना की पात्रता के बारे में जान सकते हैं...