Ayushman Bharat Yojana: सरकार कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाकर जरूरतमंद और गरीब वर्ग की मदद करने की कोशिश करती है। किसी योजना के तहत लाभार्थियों को बैंक खाते में सीधे आर्थिक मदद भेजी जाती है। जबकि, कई योजनाओं ऐसी हैं जिनमें किसी न किसी तरह की अलग मदद दी जाती है। जैसे, किसी को घर बनाने के लिए मदद दी जाती है तो किसी को मुफ्त राशन मुहैया करवाया जाता है।
इसी तरह सरकार मुफ्त इलाज का लाभ भी देती है और ये सब होता है आयुष्मान कार्ड की मदद से। दरअसल, भारत सरकार आयुष्मान कार्ड बनाती है और इन आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं सिर्फ वे ही आयुष्मान कार्ड बनवाकर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं इस आयुष्मान कार्ड से आप साल भर में कितनी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? क्या इसकी कोई लिमिट है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...