फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये काम की बात है: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने की इन शर्तों को करना होता है पूरा, वरना नहीं कर सकते आवेदन

Fri, 21 Mar 2025 12:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से अगर आप भी जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं सिर्फ वे ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Yojana Eligibility: कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं और किसी योजना में अन्य तरह की मदद देने का भी प्रावधान है। जब आप किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप जुड़ सकते हैं बस आपका उस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। जैसे, सितंबर 2023 में एक योजना केंद्र सरकार ने लॉन्च की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है।

मौजूदा समय में इस योजना से काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले आर्थिक लाभ ले रहे हैं। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको ये चेक करना होता है कि आपकी पात्रता क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
  • अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जा सकते हैं और यहां पर लॉगिन पर जाकर आप इस योजना से जुड़ने के प्रोसेस को फॉलो करके जुड़ सकते हैं
  • जबकि, ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
विज्ञापन

3 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं:-

जान लें कि इस पीएम विश्वकर्मा योजना से सिर्फ वे 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग जुड़ सकते हैं जो नीचे दी गई पात्रता सूची में हैं:-
  • पत्थर तराशने वाले
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • नाव निर्माता हैं जो लोग
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले

4 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग नाई हैं
  • अगर आप दर्जी
  • ताला बनाने वाले
  • जो लोग मालाकार हैं
  • लोहार हैं जो लोग
  • सुनार
  • अस्त्रकार और मूर्तिकार
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो लोग धोबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : Adobe Stock
किस तरह के लाभ मिलते हैं?
  • योजना से जुड़ने के बाद 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए लाभार्थियों को मिलते हैं
  • लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है
  • इसमें सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के लोन भी दिया जाता है जिसमें पहले 1 लाख और फिर अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन दिया जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें