फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप पात्र हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए? ऐसे करें चेक

Thu, 21 Mar 2024 05:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची। - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: हमारे देश में राशन, आवास, शिक्षा, रोजगार, बीमा, पेंशन के अलावा आर्थिक लाभ देने जैसी योजनाएं भी चल रही हैं। जहां एक तरफ कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें चला रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कई योजनाओं को केंद्र सरकार चला रही है। इसी कड़ी में एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है, जिसके अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को इस योजना से जोड़ा जाने का प्रावधान है। वहीं, अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको पहले जानना होगा कि आप पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे जान सकते हैं कि आप पात्र हैं या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची। - फोटो : istock
आप योजना से जुड़ सकते हैं या नहीं, ऐसे जानें:-
  • दरअसल, पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ कौन ले सकता है, इसके लिए पहले ही पात्रता सूची जारी हो चुकी है। ऐसे में जो इस योजना के अंतर्गत आता है, वो पात्र है यानी वो इस योजना से जुड़ सकता है। बस इसके लिए आप ये जान लें कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची। - फोटो : istock
  • ऐसे में इस योजना के लिए वो लोग पात्र हैं, जो लोग सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं, नाई यानी बाल काटने वाले हैं, जो मालाकार हैं, जो धोबी है, जो दर्जी है, जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं...

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची। - फोटो : pexel
  • जो ताला बनाने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, जो राजमिस्त्री है, जो नाव निर्माता हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, अगर आप मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले हैं, पत्थर तोड़ने वाले हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और फिशिंग नेट निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची। - फोटो : istock
ये मिलते हैं लाभ:-
  • इसमें लाभार्थियों को 5-7 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण और 15 दिनों या उससे ज्यादा दिनों का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए रोजाना 500 रुपये का सटाइपैंड दिया जाता है
  • 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
  • लोन की सुविधा, जिसमें पहले एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें