फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? आवेदन से पहले ऐसे चेक करें पात्रता

Fri, 07 Mar 2025 03:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना को चलाती है और जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें कई तरह के आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। आप भी अपनी पात्रता यहां चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है तो उसको ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाती है। योजना को शहरों से लेकर दूर-दराज स्थित ग्रामीणों क्षेत्रों में पहुंचाने का काम किया जाता है। इसमें कई अलग-अलग तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं।

ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को आर्थिक लाभ देने का काम किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना में आवेदन कैसे करें?
  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको लॉगिन पर क्लिक करके अपना अकाउंट बना लेना है और फिर आप आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप चाहें तो ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं
  • यहां जाकर आपकी पात्रता चेक होती है और फिर दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और आप योजना से जुड़ जाते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ये लोग जुड़ सकते हैं योजना से, चेक करें क्या आप हैं या नहीं:-
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • जो अस्त्रकार हैं
  • मालाकार
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप सुनार हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • धोबी और दर्जी
  • पत्थर तराशने वाले।

नोट:- अगर आप इस सूची में हैं तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें