फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: क्या आप ले सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां कर सकते हैं चेक

Sat, 06 Apr 2024 03:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है और समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं को बेहतर करने के लिए भी जरूरी बदलाव करती रहती है। इसके अलावा कई नई योजनाओं को भी सरकार लॉन्च करती रहती है। जैसे- पिछले साल सितंबर माह में एक योजना शुरू की गई और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना' है। इस योजना का लाभ आप भी ले सकते हैं, लेकिन आवेदनकर्ता का पात्र होना जरूरी है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि आप कैसे जानेंगे कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं? तो आप पात्रता सूची चेक करके यहां जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : istock
पहले आवेदन का तरीका जान लें:-
  • पात्रता के बारे में जानेंगे, लेकिन पहले आवेदन के बारे में जान लेते हैं। आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है। यहां पर आपके दस्तावेज वेरिफाई होते हैं और आपकी पात्रता चेक होने के बाद पात्र लोगों का आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : istock
क्या आप पात्र हैं? 

आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, ये आप पात्रता सूची चेक करके देख सकते हैं। बस ध्यान रहे कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना अनिवार्य है। अगर आप...
  • ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता आदि

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : istock
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • मालाकार
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : istock
लाभर्थियों को मिलने वाले लाभ ये हैं:-
  • आपको टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए रोजाना 500 रुपये स्टाईपैंड और इसेंटिव की सुविधा
  • बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पर एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें