PM Vishwakarma Yojana Benefits List: सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है तो सबसे पहले ये देखा जाता है कि इस योजना का लाभ कितने लोगों को मिलेगा यानी कौन-कौन लोग इस योजना का लाभ ले पाएंगे। इसके लिए पात्रता सूची तय की जाती है, ताकि सिर्फ वे लोग योजना का लाभ ले सकें जो योजना के लिए पात्र हैं।
जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही लाभ दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है और ये आप पात्रता सूची देखकर जान सकते हैं कि क्या आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं और इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को क्या लाभ दिए जाते हैं...