फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात सरकारी योजना की: लोन से लेकर रोजाना 500 रुपये की आर्थिक मदद जैसे कई लाभ, जानें इस स्कीम के बारे में

Sat, 29 Aug 2026 01:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार कई तरह की योजनाएं चलाकर अलग-अलग तरह के आर्थिक लाभ देती है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना को कौन चलाता है? - फोटो : Amar Ujala
हम जब भी किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं, तो हमें पहले ये चेक करना पड़ता है कि क्या हम उसके लिए पात्र हैं भी या नहीं। दरअसल, हर एक योजना की अपनी-अपनी पात्रता सूची होती है। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।

इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये लाभ किन्हें मिलते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता सूची और योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना को कौन चलाता है? - फोटो : Adobe Stock
किसे मिलते हैं रोजाना 500 रुपये?
  • दरअसल, इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों की कुछ दिनों की एक एडवांस ट्रेनिंग होती है जिसमें उन्हें एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं
  • इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • वहीं, अलग से 15000 रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, लाभार्थी टूलकिट खरीद सके
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना को कौन चलाता है? - फोटो : Adobe Stock
लोन कितना मिलता है?
  • योजना से जुड़े लाभार्थियों को अपना काम करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन भी मिलता है
  • इसके लिए आप पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए ले सकते हैं
  • फिर जरूरत पड़ने पर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना को कौन चलाता है? - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों को मिलता है योजना का लाभ?

इस योजना से नीचे दिए गए सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही जुड़ सकते हैं:-
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना को कौन चलाता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप मालाकार हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • धोबी और दर्जी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें