फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर कितनी देनी होती है ब्याज दर?

Fri, 03 Jan 2025 08:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के गरीब कारीगरों और शिल्पकारों को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है। पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए भारत सरकार ने कुल 13 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock

भारत सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के गरीब कारीगरों और शिल्पकारों को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के लिए की गई है। पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए भारत सरकार ने कुल 13 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इस योजना के जरिए भारत सरकार देश के करीब 30 लाख से ज्यादा पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को लाभान्वित करना चाहती है। यही नहीं, भारत सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत शिल्पकारों और कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। देश में भारत सरकार की यह योजना काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock

वहीं, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को लोन की सुविधा भी मिलती है। ऐसे में अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कितने रुपये का लोन मिलता है और उस लोन पर कितनी ब्याज दरों का भुगतान करना होता है?

विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत दो चरणों में कुल 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। इस योजना के तहत लाभार्थी को पहले चरण में 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। वहीं, व्यवसाय के विस्तार के लिए सरकार दूसरे चरण में लाभार्थी को 2 लाख रुपये का लोन प्रदान करती है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर लाभार्थी को ज्यादा ब्याज दरों का भुगतान नहीं करना होता है। इस लोन पर आपको मात्र 5 प्रतिशत ब्याज देनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock
अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाणपत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें