देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोग हैं, जिनका प्रोविडेंट फंड खाता है। हर महीने कर्मचारी की आमदनी का कुछ हिस्सा कटकर उसके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। पीएफ खाते में जमा पैसे कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद उसको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं। प्रोविडेंट फंड में किया गया निवेश एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है। ईपीएफओ कर्मचारी के जीवन में स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है।
ईपीएफओ में जो जमा राशि होती है उसे सरकारी बॉन्ड्स या अन्य सुरक्षित जगहों पर निवेश किया जाता है। अक्सर कई बार लोगों के समक्ष आपात स्थिति आ जाती है। ऐसे में उनके पास बचत के पैसे खत्म हो जाते हैं। इस कारण कई लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या इमरजेंसी के समय पीएफ के पैसे निकाल सकते हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -