फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े लाभार्थी यहां जानें क्या-क्या लाभ देती है सरकार, देखें लिस्ट

Fri, 07 Aug 2026 04:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits: क्या आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुडे हैं? अगर नहीं और आप अगर इस योजना से जुड़ते है तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala AI
PM Vishwakarma Yojana: सरकार जितनी भी सरकारी योजनाएं चलाती है उनमें से किसी योजना में तो सीधे तौर पर आर्थिक लाभ दिए जाते हैं जिन्हें लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाता है।

जबकि, कई ऐसी स्कीम हैं जिनमें कई तरह के अलग-अलग लाभ दिए जाते हैं। जैसे- पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के तहत कई तरह के लाभ लाभार्थियों को दिए जाते हैं। आप अगली स्लाइड्स में योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
  • सबसे पहले तो लाभार्थियों को उनके काम से जुड़े ट्रेनिंग दी जाती है
  • ये ट्रेनिंग एडवांस लेवल की होती है जिसमें काम से जुड़ी चीजें सिखाई जाती है
  • इस ट्रेनिंग के चलने तक रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड भी दिया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए भी आर्थिक मदद दी जाती है
  • टूलकिट मतलब होता है कि लाभार्थियों के काम से जुड़े सामान
  • इसके लिए लाभार्थियों को 15000 रुपये देने का प्रावधान है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • यही नहीं, लाभार्थियों को इस योजना के तहत लोन भी देने का प्रावधान है
  • ये लोन सिर्फ योजना से जुड़े लाभार्थियों को ही दिया जाता है
  • योजना के तहत ये लोन इसलिए दिया जाता है ताकि, आप अपना काम कर सके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है
  • इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है जिसे 18 महीनों में वापस किया जा सकता है
  • फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें