फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mansoon Tips: नमी बढ़ने की वजह से अटकने लगे हैं लकड़ी के दरवाजे, जानें इसे ठीक करने के तरीके

Fri, 07 Aug 2026 04:00 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon Wooden Door Jam Guide: बरसात में लकड़ी के दरवाजे अटकना एक आम समस्या है, जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर परेशान होते हैं। अगर आप इस लेख बताए गए कुछ उपायों का पालन करते हैं तो आपकी परेशान काफी कम हो सकती है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बरसात में लकड़ी के दरवाजे अटकना - फोटो : AI
How to Fix Swollen Wooden Doors Humidity?: बरसात के मौसम में हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिसके कारण घरों में रखी लकड़ी की चीजें फूलने लगती हैं। इस मौसम में अक्सर यह देखा जाता है कि हमारे घर के लकड़ी के दरवाजे ठीक से बंद नहीं होते हैं और फर्श या चौखट से रगड़ खाकर अटकने लगते हैं।

थोड़ी सी लापरवाही के कारण दरवाजे के कोने खराब हो जाते हैं और उन्हें बंद करने या खोलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख में ये समझते हैं कि इस समस्या के पीछे क्या कारण है और इन परेशानियों को घर पर ही कैसे ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
लकड़ी के दरवाजों के फूलने का मुख्य कारण और नमी का असर - फोटो : freepik.com
लकड़ी के दरवाजों के फूलने का मुख्य कारण और नमी का असर
  • बरसात के दिनों में वातावरण की नमी को लकड़ी तेजी से अपने अंदर सोख लेती है, जिससे लकड़ी का आकार थोड़ा फैल जाता है। 
  • इस फैलाव की वजह से दरवाजे अपनी तय जगह पर फिट नहीं बैठ पाते और चौखट या फर्श से रगड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रगड़ खाने वाले हिस्से की पहचान कर उसकी सैंडिंग करना - फोटो : Adobe Stock
रगड़ खाने वाले हिस्से की पहचान कर उसकी सैंडिंग करना
  • दरवाजे के जिस हिस्से पर रगड़ लग रही है या जो हिस्सा अटक रहा है, उस जगह को पहचान लें।
  • इसके बाद सैंडपेपर (रेगमल) की मदद से उस जगह की थोड़ी सी लकड़ी को घिसकर बराबर कर लें, जिससे दरवाजा बिना अटके आसानी से खुलने और बंद होने लगे।

4 of 5
पेंच ढीले होने पर उन्हें कसना - फोटो : Amar Ujala
पेंच ढीले होने पर उन्हें कसना
  • कई बार नमी के कारण दरवाजे के कब्जे अपनी जगह से थोड़े ढीले हो जाते हैं, जिससे दरवाजा एक तरफ झुक जाता है। 
  • ऐसे में स्क्रू ड्राइवर की मदद से सभी पेंचों को कस दें या जरूरत पड़ने पर तेल या ग्रीस लगा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमी से बचाने के लिए क्या करें? - फोटो : Amar Ujala
नमी से बचाने के लिए क्या करें?
  • भविष्य में ऐसी परेशानी से बचने के लिए दरवाजे के किनारों और सतह पर वाटरप्रूफ पेंट, पॉलिश या वार्निश की एक परत करवा दें। 
  • इससे लकड़ी के अंदर नमी नहीं जाएगी और बरसात के मौसम में भी दरवाजे खराब नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें