फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना जिसके अंतर्गत मिलते हैं कई तरह के आर्थिक लाभ? यहां जानें सबकुछ

Mon, 26 May 2025 06:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Mein Kya Labh Milta Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : AdobeStock
PM Vishwakarma Yojana Benefits: भारत सरकार की कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन योजनाओं को इसलिए चलाया जाता है ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा सके। इसके लिए समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव करके उन्हें और बेहतर भी बनाया जाता है। जबकि, कई नई योजनाएं भी शुरू की जाती है।

इसी क्रम में सितंबर 2023 में भारत सरकार ने एक योजना की शुरुआत की जिसका नाम प्रधानमंत्री कौशल सम्मान योजना है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना का लाभ 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोगों को मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं ताकि कई आर्थिक लाभ प्राप्त कर सके, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए इस पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानिए कौन जुड़ सकता है योजना से

इस योजना का लाभ सिर्फ उन 18 पारंपारिक व्यापारं से जुड़े लोगों को मिल सकता है जिनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं। साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना भी अनिवार्य है...
  • अगर आप सुनार हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो नाव निर्माता हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • अगर आप धोबी और दर्जी हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो लोग मालाकार हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो राजमिस्त्री हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें योजना में आवेदन?
  • योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले नजदीकी सीएससी सेंटर जाएं
  • यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और साथ ही दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
  • सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है

आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर भी खुद से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ये हैं
  • योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थी को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और ट्रेनिंग चलने तक स्टाइपैंड के तौर पर 500 रुपये दिए जाते हैं। ये ट्रेनिंग लाभार्थियों को उनके काम में बेहतर बनाने के लिए होती है। इसके अलावा टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये देने का भी प्रावधान है
  • इसमें सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इसे वापस करने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें