Indian Railways: 26 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में आयोजित एक समारोह में दो नई ट्रेनों, साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम उनकी दो दिवसीय गुजरात यात्रा (26-27 मई) का हिस्सा था, जिसमें 24,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया। इन ट्रेनों के शुरू होने से गुजरात में रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आइए, इस लेख में इन ट्रेनों के मार्ग, समय-सारिणी और विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस
यह भारत की अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस सीरीज की नई ट्रेन है, जो अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन को गुजरात के तीर्थस्थल वेरावल से जोड़ेगी। इस ट्रेन का नाम साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस है और इसका नंबर 26902 है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, सिर्फ गुरुवार के दिन ये ट्रेन नहीं चलेगी।