फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: इस सरकारी स्कीम में क्यों दिया जाता है लोन? कई अन्य लाभ भी हैं, यहां जानें सबकुछ

Tue, 16 Dec 2025 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Benefits Kya Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कितना लोन मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Yojana: जब भी हमें किसी सरकारी योजना से जुड़ना होता है तो हमारा उस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। अगर आप पात्र नहीं हैं, तो आप उस योजना में आवेदन नहीं कर सकते। इसलिए पहले अपनी पात्रता जरूर चेक करनी होती है। पात्रता इसलिए बनाई जाती है ताकि सिर्फ उन लोगों को लाभ मिल सके जो असल में इस योजना के लिए पात्र हैं।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के लिए भी वे ही लोग आवेदन कर सकते हैं, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं जिसमें से एक लोन भी है। पर क्या आप जानते हैं ये लोन किस लिए दिया जाता है? शायद नहीं, पर आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कितना लोन मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या लाभ मिलते हैं योजना में?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें आपको आपके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। इसके लिए जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • इसमें आपको 15000 रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, आप टूलकिट खरीद सकें
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कितना लोन मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको लोन भी दिया जाता है। इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है और ये लोन आपको 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • फिर इस लोन को वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन मिल सकता है जिसे आपको 30 महीनों के के अंदर वापस करना होता है। ये दोनों लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर दिए जाते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कितना लोन मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों दिया जाता है लोन?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना में लोन देने का प्रावधान है और ये लोन सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है। ये लोन कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने, उनके व्यवसाय को शुरू करने या बढ़ाने के लिए दिया जाता है। अपने काम के लिए जरूरी आधुनिक उपकरण खरीदे जा सके आदि। इसलिए ये लोन लाभार्थियों को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कितना लोन मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
  • अगर आपको भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है। यहां से आप लॉगन वाले सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं
  • आप योजना में ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है। यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और सबकुछ सही होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें