आईआरसीटीसी ने नए साल से पहले यात्रियों के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको गोवा घूमने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी का यह एक शानदार और किफायती टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम झंझट में पूरी यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं।
वाइब्रेंट गोवा नाम से लॉन्च यह टूर पैकेज कुल 3 रातों और 4 दिनों का है। इस पैकेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें होटल में ठहराव और भोजन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस कारण यात्रियों को अलग-अलग चीजों के लिए बुकिंग करने की चिंता नहीं करनी होगी। इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 दिसंबर, 2025 को दिल्ली से हो रही है।