PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार और राज्य की सरकारें लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं चला रही है। किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए योजनाएं चल रही हैं, जो लाभकारी और कल्याणकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर 2023 को 'पीएम विश्वकर्मा योजना' (PM Vishwakarma Yojana) की शुरुआत की थी। यह योजना लोगों की अपना व्यापर शुरू करने में मदद करती है।
अगर कोई अपना व्यापार शुरू करना चाहता , तो उसे इस योजना के तहत तीन लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। सबसे खास बात यह है कि इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है, लेकिन सरकार ने इसके लिए 18 ट्रेड्स से तय किए हैं, जिसे लाभार्थी जुड़ा होना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन करत सकते हैं। आज हम आपको इस खबर में आवेदन करने की तरीके, पात्रता और मिलने वाले लाभ के बारे में बताते हैं।