फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने पर क्या लाभ मिलते हैं और कौन है पात्र? यहां चेक करें सबकुछ

Thu, 19 Nov 2026 12:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PM Vishwakarma Yojana Ka Labh Kise Milega: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर आप कई तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं
  • इस योजना से सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही जुड़ सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Eligibility: देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चलती हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ दिया जाता है। साथ ही अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग तरह के लाभ भी लाभार्थियों को दिए जाते हैं। इसी क्रम में एक स्कीम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके जरिए एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं।

भारत सरकार की इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं और कौन लोग इस योजना से जुड़ सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना में दिए जाते हैं 500 रुपये?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको काम से जुड़े औजार खरीदने के लिए 15000 रुपये टूलकिट प्रोत्साहन राशि दी जाती है
  • बतौर लाभार्थी आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है
  • जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का भी प्रावधान है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock
लोन क्यों दिया जाता है?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े लाभार्थियों को अपना काम करने के लिए लोन दिया जाता है और वो भी सस्ती ब्याज दर पर
  • पहली बार में आप 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • इसके बाद आप 2 महीने का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock
किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं और इनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं:-
  • जो नाव निर्माता हैं, जो लोग मालाकार हैं, अगर आप सुनार हैं
  • पत्थर तराशने वाले, नाई यानी बाल काटने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो राजमिस्त्री हैं, जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • पत्थर तोड़ने वाले, जो अस्त्रकार हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता, अगर आप मूर्तिकार हैं
  • अगर आप धोबी और दर्जी हैं, जो ताला बनाने वाले हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें