फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना में ट्रेनिंग के साथ रोजाना 500 रुपये, बिना गारंटी लोन भी; जानें किसे मिलेगा फायदा

Wed, 28 Oct 2026 05:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PM Vishwakarma Yojana Benefits: पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़कर आप कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं
  • इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ लाभार्थियों को दिए जाते हैं
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: जब भी आपको किसी सरकारी योजना से जुड़ना होता है, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। क्योंकि योजना से सिर्फ वे लोग जुड़ सकते हैं जो उस योजना के लिए पात्र हैं।

जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे मेँ। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
किसे मिलता है योजना का लाभ?
  • इस योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं
  • जैसे- पत्थर तराशने वाले हैं, धोबी और दर्जी हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं, आप अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप सुनार हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, नाई यानी बाल काटने वाले हैं, अगर आप मालाकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों मिलते हैं रोजाना 500 रुपये?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की ट्रेनिग दी जाती है
  • जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • इसके अलावा आपको 15000 रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी देने का प्रावधान है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको अपना काम करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है
  • इसमें पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है
  • इसके अलावा आप अलग से 30 महीनों के लिए 2 लाख रुपये का लोन भी ले सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें