फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं और क्या आप हैं इसके लिए पात्र? यहां करें चेक

Mon, 03 Mar 2025 02:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो पहले चेक कर लें कि क्या आप पात्रता सूची में हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनसे काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। किसी योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ तो किसी योजना से जुड़कर सब्सिडी या फिर किसी अन्य तरह का लाभ देने का प्रावधान है। यही नहीं, समय-समय पर कई सारी नई योजनाएं भी शुरू की जाती है।

ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके अंतर्गत आप कई तरह के आर्थिक लाभ तो प्राप्त कर ही सकते हैं। साथ ही आप अपने काम के लिए बेहतर प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं और इस योजना से जुड़ने के बाद आपको क्या लाभ मिल सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग पात्र हैं?
  • अगर आप सुनार हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • मालाकार
विज्ञापन

3 of 5
कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो राजमिस्त्री है
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले 
  • जो नाव निर्माता हैं
  • धोबी और दर्जी
  • पत्थर तराशने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता।

4 of 5
कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़कर ले सकते हैं ये लाभ
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक आपको रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
  • आपको पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है और वो भी सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे करें आवेदन
  • अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • जो आपकी पात्रता चेक करते हैं और संबंधित दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें