फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: 3 लाख तक का लोन-15000 रुपये अलग से, जानें किन लोगों का मिलता है ये लाभ और किन्हें नहीं

Tue, 22 Sep 2026 10:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को ट्रेनिंग, टूलकिट और आसान शर्तों पर लोन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। साथ ही कई अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार की ओर से पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना चलाई जा रही है।

इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक हुनर से जुड़े लोगों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर औजार और अपना काम बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता देना है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत कई आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं ये लाभ कौन से हैं और इनमें क्या-क्या मिलते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
  • पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को मिलता है
  • इसमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, अस्त्रकार, लोहार और हथौड़ा एवं टूलकिट बनाने वाले कारीगर शामिल हैं
  • इसके अलावा ताला बनाने वाले, सुनार, कुम्हार और मूर्तिकार भी योजना के दायरे में आते हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जूता बनाने वाले और मोची, राजमिस्त्री, टोकरी-चटाई-झाड़ू बनाने वाले भी पात्र कैटेगरी में शामिल हैं
  • पारंपरिक गुड़िया और खिलौना बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी और दर्जी भी इस योजना में शामिल हैं
  • इसके अलावा पत्थर तोड़ने वाले और मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले कारीगर भी योजना का लाभ ले सकते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
  • योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सबसे पहले कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें एडवांस स्किल्स सिखाए जाते हैं
  • ये ट्रेनिंग आमतौर पर 5 से 7 दिनों की होती है और जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • लाभार्थियों को अलग से 15000 रुपये भी देने का प्रावधान है ताकि, आप टूलकिट यानी अपने काम से जुड़ा सामान खरीद सके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : AI Generated
कितना लोन दिया जाता है?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना में पात्र लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन की सुविधा मिलती है
  • पहले चरण में 1 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है, जो 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • इसके बाद आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें